छत्तीसगढ़ में नए डीजीपी की नियुक्ति हो गई है। नए डीजीपी की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने के बाद गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए इनके बारे में।

(File image)
डेस्क,मिडनाइट: सीनियर आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। वे निवर्तमान डीजीपी अशोक जुनेजा की जगह लेंगे. इसके बाद राज्य सरकार ने तुरंत नए डीजीपी की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की।
अरुण देव गौतम भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अनुभवी अधिकारी हैं और छत्तीसगढ़ पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। वे अपने सख्त प्रशासन, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण के लिए जाने जाते हैं।
नई जिम्मेदारियों के साथ नई उम्मीदें
अरुण देव गौतम की नियुक्ति से राज्य में पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था को लेकर नई रणनीतियों की उम्मीद की जा रही है। उनकी अगुवाई में छत्तीसगढ़ पुलिस को और अधिक प्रभावी बनाने के प्रयास होंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव ने दी बधाई
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री गौतम को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नागरिक सुरक्षा और पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आधुनिक तकनीकों के समुचित उपयोग, जनसहभागिता और अनुशासित पुलिसिंग के माध्यम से प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने पर बल दिया।
हाईलाइट
- निवर्तमान डीजीपी अशोक जुनेजा की जगह लेंगे
- 3 फरवरी शाम 5 बजे समाप्त हो गया था कार्यकाल
बधाई हो
बधाई हो सर